World Malaria Day 2022: विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है और क्यों?
World Malaria day 2022 theme in hindi
मच्छरों के काटने से मलेरिया, डेंगू जैसे रोग हो जाते हैं। कई बार तो ये घातक भी साबित होते हैं।
तो ! चलिए वर्ल्ड मलेरिया डे के अवसर पर इनसे जुड़ी जानकारियाँ लेते हैं। कैसे होता है मलेरिया? विश्व मलेरिया दिवस क्यों मनाया जाता है? विश्व मलेरिया दिवस 2022 का थीम क्या है?
कब मनाया जाता है विश्व मलेरिया दिवस?
हर साल अप्रैल महीने के 25 तारीख़ को यह दिवस मनाया जाता है।
World Malaria Day 2022: पहली बार विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया गया?
25 अप्रैल 2008 को यूनिसेफ (UNICEF) के द्वारा पहली बार विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया।
World Malaria Day 2022: कैसे होता है मलेरिया?
यह तो हम सभी जानते हैं की मच्छरों के काटने से होता है मलेरिया। पर यह नहीं जानते होंगे कि सभी तरह के मच्छरों के काटने से नहीं होता है मलेरिया। सिर्फ़ मादा मच्छर के काटने से होता है मलेरिया। इस मादा मच्छर का नाम है- एनॉफिलीज मच्छर। मादा एनॉफिलीज मच्छर प्रोटोज़ोऑन प्लासमोडियम नामक कीटाणु का वाहक होती है। यही कीटाणु मलेरिया का कारण बनती है।
मलेरिया के प्रकार:
सामान्यतः मलेरिया दो प्रकार के होते हैं:
- अनकम्प्लीकेटेड मलेरिया (Uncomplicated Malaria) और
- सीवियर मलेरिया (Severe Malaria)
यह जानकर आपको आश्चर्य होगा की मादा मच्छर एक बार में 300 से भी अधिक अंडे देती है।
World Malaria Day 2022: विश्व मलेरिया दिवस का इतिहास
एक समय था। जब अफ्रीकन देशों में मलेरिया का प्रकोप बहुत अधिक बढ़ गया था। विश्व के अन्य देश भी इसकी चपेट में आने लगे थे।
विश्व मलेरिया दिवस की शुरुआत कब हुई?
यूं तो मलेरिया दिवस की शुरुआत अफ्रीका में हुई थी। अफ्रीका की सरकार, हर साल 25 अप्रैल को, ‘अफ़्रीका मलेरिया दिवस’ यानि ‘Africa Malaria Day‘ के रूप में मनाती थी। और अफ्रीका की सरकार हर साल, 25 अप्रैल 2001 से 2007 तक यह दिवस मनाती रही।
मई 2007 में World Health Organisation की वर्ल्ड हेल्थ असेंबली ( World Health Assembly ) के 60 वें अधिवेशन में सर्वसम्मति से यह पारित किया गया कि, 2008 से प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस दिन को ‘ मलेरिया की समझ एवं शिक्षा’ के प्रचार- प्रसार के लिए ठहराया गया।
क्या विश्व मलेरिया दिवस और विश्व मच्छर दिवस एक ही हैं?
नहीं! आपको बता दें कि विश्व मच्छर दिवस हर साल 20 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस ब्रिटिश डॉक्टर सर रोनाल्ड रॉस की याद में मनाया जाता है।
World Malaria Day 2022 theme hindi में क्या है?
- वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (WHO) यानि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 2022 का थीम है- Harness innovation to reduce the malaria disease burden and save lives.
- हिंदी में कहें तो- मलेरिया रोग के बोझ को कम करने और जीवन बचाने के लिए नवाचार का उपयोग करें।
विश्व मलेरिया दिवस 2021 का थीम क्या था?
| Reaching the zero malaria target | शून्य मलेरिया लक्ष्य तक पहुंचना |
| Zero malaria starts with me | शून्य मलेरिया की शुरुआत मुझसे |
World Malaria Day 2022: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित महत्वकांक्षी लेकिन प्राप्त करने योग्य वैश्विक लक्ष्य
मलेरिया के रोक-थाम के लिए निम्न लक्ष्य रखे हैं:
- 2030 तक मलेरिया के Cases को कम से कम 90 % तक कम करना
- 2030 तक मलेरिया से मृत्यु दर को 90 % तक कम करना
- लगभग 35 देशों में, 2030 तक, मलेरिया को पूरी तरह से ख़त्म करना
- मलेरिया मुक्त देशों में, मलेरिया के पुनरुत्थान को रोकना
अब हमें मलेरिया के लक्ष्णों को भी जान लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदाता दिवस
मलेरिया बुखार के लक्ष्ण क्या हैं?
- संक्रमित व्यक्ति को तेज़ सरदर्द की शिकायत होती है
- उलटी या मितली के लक्षण भी दिखते हैं
- बार- बार बुखार चढ़ता- उतरता है
- कंपकपी के साथ बुख़ार आता है
- मुँह सूखता है और बारंबार प्यास लगती है
- हाथ- पैर में ऐंठन महसूस होती है
- कमज़ोरी और थकान महसूस होता है
- संक्रमित व्यक्ति को बेचैनी होती है
मलेरिया से बचाव के कुछ उपाय

- मूल- मन्त्र अपने आस- पास सफ़ाई रखें
- अपने आस- पास जल जमाव न होने न दें, क्योंकि इसी में मच्छर उत्पन्न होते हैं
- कीटाणुनाशक का छिड़काव करें
- बरसात में गमलों, टायरों आदि में पानी जमा होने न दें
- सोते वक़्त मच्छरदानी का जरूर प्रयोग करें
- मच्छर मारने वाले स्प्रे, कोइल आदि का प्रयोग करें
सार यही है कि मच्छरों से बचने का पूरा प्रयास करें।
हमने जाना मलेरिया दिवस लोगों को साफ़- सफ़ाई और बीमारी के प्रति जन – जागरूकता फ़ैलाने के लिए मनाया जाता है। अतः आप भी स्वच्छता रखें और और मलेरिया से सुरक्षित रहें।
Malaria day ke iitihas ki achhi jankari di apne
Haan, pahle ye Africa malaria day ke roop me manaya jata tha.
Thank you