विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है? इसका उद्देश्य और महत्व क्या है? World Earth Day 2022 theme in hindi

हर साल 22 अप्रैल पूरी दुनिया में World Earth Day यानि विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस इस वर्ष भी मनाया जा रहा है। World Earth Day 2022 theme in hindi क्या है?

  • क्यों इस दिवस को मनाने की आवश्यकता है?
  • इसके पीछे क्या उद्देश्य है?
  • विश्व पृथ्वी दिवस के संस्थापक कौन थे?
  • इसका इतिहास क्या है?

विश्व पृथ्वी दिवस पर निबंध के द्वारा हम इन सभी के बारे में जानेंगें। इसके अलावे हम यह भी जानेंगें की World Earth Day 2022 theme क्या है?

विश्व पृथ्वी दिवस के संस्थापक कौन हैं?

अमेरिका का एक राज्य है विस्कॉन्सिन। गेलॉर्ड एन्टॉन नेल्सन, विस्कॉन्सिन के एक अमेरिकी राजनेता थे। वे एक महान पर्यावरणविद भी थे। वे संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेटर और गवर्नर भी थे। उनहोंने ही, पर्यावरण के प्रति लोगों को ज़िम्मेदार और जागरूक करने के लिए एक मुहीम चलाई।

अतः गेलॉर्ड एन्टॉन नेल्सन को ही, विश्व पृथ्वी दिवस का संस्थापक माना जाता है।

विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास क्या है? World Earth Day History in hindi

  • सन 1969 में अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने घोषणा की। अगले साल 1970 में वसंत में पर्यावरण पर राष्ट्रव्यापी जन साधारण प्रदर्शन किया जायेगा। यह प्रदर्शन बेहद सफ़ल रहा।
  • इस प्रदर्शन में अमेरिका के करीबन दो हज़ार कॉलेज और यूनिवर्सिटी, दस हज़ार प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों ने भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण के इस सन्देश को जन- जन तक पहुँचाने के लिए एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन निकाला गया।
  • इसमें 20 लाख अमेरिकियों ने Spring Sunshine में भाग लिया। एड्डी अल्बर्ट एक पॉपुलर टीवी अभिनेता थे। विकिपीडिआ के अनुसार उनका इस आयोजन में बहुत बड़ा योगदान था। अतः इस दिन को ही विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में स्थापित कर दिया गया।
  • और 22 अप्रैल 1970 को पहली बार विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।

World Earth Day मनाने का उद्देश्य क्या है?

जंगलों का कटाव

हमारी पृथ्वी दूषित हो रही है। पेड़ व जंगल काटे जा रहे हैं। एक अध्ययन के अनुसार, हर साल पृथ्वी से फुटबॉल के 27 मैदानों के बराबर जंगल बर्बाद हो रहे हैं। 6 अरब किलोग्राम कूड़ा हर रोज़ समंदर में डाला जाता है।

फलस्वरूप, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसे संकट गहराते जा रहे हैं।

इसी कारण विश्व भर में 195 देशों में इसका आयोजन होता है। जलवायु संकट व पर्यावरण साक्षरता को ध्यान में रखते हुए इस दिवस का आयोजन किया जाता है।

World Earth Day 2022 theme क्या है?

विश्व पृथ्वी दिवस 2022 का थीम है- ‘Invest in our Planet’. हिंदी में कहें तो-‘ हमारे ग्रह पर निवेश करें ‘

World Earth Day 2021 का थीम क्या था ?

विश्व पृथ्वी दिवस का थीम है- ” Restore our earth’ यानि कि “हमारे पृथ्वी को पुनर्स्थापित करें”.

पिछले कुछ वर्षों के थीम इस प्रकार थे:

2020Climate Actionजलवायु कार्रवाई
2019Protect Our Speciesअपनी प्रजातियों की रक्षा करें
2018End Plastic Pollutionप्लास्टिक प्रदूषण का समापन
2017Environmental & Climate Literacyपर्यावरण और जलवायु साक्षारता
2016 Trees for the Earthपृथ्वी के लिए पेड़
2015It’s Our Turn to Leadअब नेतृत्व करने की हमारी बारी
2014Green Citiesहरे शहर
2013The Face of Climate Changeजलवायु परिवर्तन का चेहरा
2012Mobilize the Earthधरती को संगठित करना

कैसे मनाते हैं वर्ल्ड अर्थ डे (विश्व पृथ्वी दिवस)

समान्यतः कई सेमिनार, वर्कशॉप, विभिन्न प्रतियोगिताओं या वृक्षारोपण के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। विश्व के विभिन्न देशों को Earthday Network से जोड़ा गया। कोरोना के इस संक्रमण काल में, डिजिटल माध्यम के द्वारा ही इसका आयोजन किया जा रहा है।

पृथ्वी दिवस का महत्व। Importance of World Earth Day in hindi

अब आप भी जान गए की इस दिवस का हमारे जीवन में कितना अधिक महत्व है।

यह हमें एक ज़िम्मेदार नागरिक बनाता है। हमें इस धरती से जीवन के लिए जो सम्पदा मिलती है, उसके लिए हमें हमारे ग्रह पृथ्वी के प्रति आभार और ज़िम्मेदार होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? World Environment Day essay in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *