World Blood Donor Day 2022: विश्व रक्तदाता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ?

World Blood Donor Day 2022 theme in hindi

प्रत्येक वर्ष 14 जून को मनाया जाता है विश्व रक्तदाता दिवस। इसे विश्व रक्तदान दिवस भी कहा जाता है।

विश्व रक्तदान दिवस क्यों मनाया जाता है ?

न जाने कितने लोगों ने रक्तदान कर कई लोगों का जीवन बचाया है। उन्हें जीवनदान दिया है।

क्या आप जानते हैं ? ब्लड ग्रुप्स का खोज किसने किया था ?

वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टेनर ने ब्लड ग्रुप्स A B O का खोज किया था। इस खोज के लिए Karl Landsteiner को 1930 में नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था। 14 जून को इस महान वैज्ञानिक का जन्म दिवस है। इसी दिन को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

World Blood Donor Day का इतिहास

पहली बार 14 जून 2004 में वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ( World Health Organisation ) ने इसकी घोषणा कर शुरुआत की थी।

विश्व रक्तदान दिवस 2022 का थीम

प्रत्येक वर्ष, विश्व रक्तदान दिवस मनाने के लिए एक थीम और स्लोगन का चयन किया जाता है। यह WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के द्वारा किया जाता है। इस वर्ष 2022 के थीम है-  “Give blood and keep the World beating”

विश्व रक्तदाता दिवस 2022 का उद्देश्य इस प्रकार हैं:

  • दुनिया भर में रक्तदान करने वालों का सहर्ष धन्यवाद करना
  • विश्व भर में रक्तदान के प्रति लोगों को और अधिक जाकरूक करना ताकि लोग निःशुल्क और निरंतर रक्तदान के लिए प्रेरित हो सकें
  • रक्तदान के Community Values को बढ़ावा देना
  • युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना
  • स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में युवाओं के भागीदारी की क्षमता को सेलिब्रेट करना

पिछले कुछ वर्षों का थीम इस प्रकार है:

विश्व रक्तदान दिवस 2021 थीम और स्लोगन

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित थीम और स्लोगन :-

वर्ष थीम स्लोगन
2021 Celebrating the Gift of Blood Celebrating the Gift of Blood
2020 Safe Blood, save lives Give blood and make the world a healthier place

विश्व रक्तदाता दिवस 2021 का मेज़बान देश

इस वर्ष का विश्व रक्तदाता दिवस की मेज़बानी इटली कर रहा है। और विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2021 का वैश्विक कार्यक्रम रोम में आयोजित किया जा रहा है।

विश्व रक्तदाता दिवस के उद्देश्य

रक्तदाताओं ने न जाने कितने जीवन की रक्षा की है। इन रक्तदाताओं की सामाजिक महत्त्व और पहचान के लिए प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। अतः रक्तदान के महत्व और इसका प्रचार – प्रसार के लिए विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।

विश्व रक्तदाता दिवस 2021 का मुख्य उद्देश्य

  • रक्तदाताओं का धन्यवाद करना और निरंतर और निशुल्क रक्त के प्रति बृहत रुप से लोगों को जागरूक करना
  • रक्तदान के सामुदायिक मूल्यों को सामुदायिक एकता एवं सामाजिक एकजुटता के लिए प्रोत्साहित करना
  • मानवता के लिए रक्तदान करने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करना तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना
  • युवाओं की क्षमता को स्वास्थ्य वर्धन में सहभागिता का उत्सव मनाना

यह भी पढ़ें: विश्व मलेरिया दिवस की शुरुआत कब हुई?

क्या आप भी कर सकते हैं रक्तदान ? Can you donate blood

हाँ ! आप भी कर सकते हैं रक्तदान। पर इन बातों का ध्यान रखें :-

  • यदि आप स्वस्थ हों और आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो।
  • आपका शारीरिक वज़न 45 – 50 KG या उससे अधिक हो।
  • आप एक स्वस्थ व्यक्ति हैं, और हेपेटाइटिस बी या सी, एचआईवी जैसे रोगों से मुक्त हों।
  • तीन महीने बाद आप फिर रक्तदान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं कोरोना का वैक्सीन कैसे बनता है?

तो क्यों न हम भी किसी ज़रूरतमंद को या फिर रक्तदान शिविर में, रक्तदान करें और इस अच्छे सन्देश का प्रचार करें। अपना विचार comment box दें।

यह भी पढ़ें: जून के अन्य विशेष दिवस कौन से हैं?

3 thoughts on “World Blood Donor Day 2022: विश्व रक्तदाता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *