World Laughter Day 2023: क्यों मनाते हैं विश्व हास्य दिवस (Vishv Hasy Divas) जानिए और आप भी ठहाके मारकर हंसिए

World Laughter Day in hindi (Vishv Hasy Divas)

आज के इस आधुनिक जीवन शैली में, हम एक भाग दौड़ भरी जिंदगी जी रहे हैं। हम शारीरिक तनाव से कहीं अधिक मानसिक तनाव में जी रहे हैं। ऐसे में हंसना, आप में एक नई शक्ति और ऊर्जा प्रदान करती है। तो चलिए हम जानते हैं आखिर ‘विश्व हास्य दिवस’ (World Laughter Day) क्यों मनाया जाता है ? और कब मनाया जाता है ?

विश्व हास्य दिवस की शुरुआत कब हुई थी?

पहली बार 11 जनवरी 1998 को हास्य दिवस का आयोजन मुंबई में किया गया था। इसका आयोजन ‘हास्य योग आंदोलन’ के द्वारा किया गया था। डॉ. मदन कटारिया इस हास्य योग आंदोलन के संस्थापक थे। उन्हीं की पहल से पहली बार हास्य दिवस का आयोजन किया गया था।

हंसने के शारीरिक और मानसिक फायदों को देखते हुए हर साल इस दिवस का आयोजन किया जाने लगा।

हास्य योग की लोकप्रियता इसी से पता चलता है। कि विश्व भर में 60 हजार से अधिक हास्य क्लब (Laughter Clubs) हैं।

World Laughter Day 2023: विश्व हास्य दिवस कब मनाया जाता है?

आपको आश्चर्य होगा कि विश्व हास्य दिवस के आयोजन का कोई निर्धारित तिथि नहीं है। और हर वर्ष यह मई महीने के अलग-अलग तिथियों को पड़ता है। क्योंकि ‘वर्ल्ड लाफ्टर डे’ हर वर्ष मई के प्रथम रविवार को मनाया जाता है।

इस वर्ष 7 मई 2023 को विश्व हास्य दिवस मनाया जा रहा है।

हास्य दिवस कैसे मनाया जाता है?

जैसे कि हमने ऊपर बताया दुनिया भर में 60 हज़ार से अधिक हास्य क्लब हैं। ये हास्य क्लब तथा कई सरकारी और गैर – सरकारी संगठन विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। जैसे हास्य कार्यक्रम, रैलियां, गोष्ठियाँ, हास्य कवि सम्मेलन, हास्य नाटकों का मंचन और कॉमेडी शो भी किए जाते हैं।

विश्व हास्य दिवस क्यों मनाया जाता है?

जरा सोचिए!

हंसी के बिना हमारा जीवन कैसा होता है?

वैसे भी आज की आधुनिक परिवेश में हम जिस तरह का जीवन जी रहे हैं। हमें शारीरिक और मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है। चाहे वह कमाई के लिए हो या फिर कैरियर की बात हो। या फिर राजनीतिक परिवेश की बात हो

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक अध्ययन की बात की जाए। तो लगभग 7लाख से अधिक व्यक्ति तनाव के कारण आत्महत्या कर लेते हैं। इनमें 15 से 29 साल के युवाओं में तनाव आत्महत्या का चौथा कारण है। ऐसे में हंसने और हंसाने की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। क्योंकि हंसने के अनेक शारीरिक और मानसिक फायदे हैं।

World Laughter Day 2023: हंसने के फायदे

  • मानव के शरीर में पेट और छाती के बीच एक झिल्ली होती है। आप जब हंसते हैं तब यह झिल्ली अपनी की तरह काम करता है जिससे पेट, फेफड़ा और यकृत का व्यायाम होता है।
  • हंसने से शरीर की दूषित वायु बाहर जाती है और स्वच्छ वायु का प्रवेश होता है। और यह स्वस्थ शरीर के लिए अति आवश्यक है।
  • यह समाज के तनाव को भी कम करता है।

वह कैसे?

जब आप ग्रुप में लोगों के साथ मिल कर हंसते हैं। तब यह एक एक दूसरे के प्रति पॉजिटिव भावना जागृत करता है। हंसी हमारी मानसिक तनाव को दूर करके मैं ऊर्जा का संचार करता है। और हम में आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

तो चलिए ! विश्व हास्य दिवस 2023 के अवसर पर आप भी एक दूसरे के साथ मिलकर हंसिए। अपने तनाव को कम कीजिए। और एक खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ाइए।

यह भी पढ़ें: 1. कैसे बढ़ाएं आत्मविश्वास?

2. हंसने के हैं फ़ायदे अनेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *