वैक्सीन क्या है? ये कैसे बनता है, कोरोना वैक्सीन कैसे काम करता है? Vaccine kya hai hindi me

क्या आप वाकई में जानते हैं कि वैक्सीन क्या है और कैसे बनाया जाता है? इस कोरोना काल में क्यों दिए जा रहे हैं कोरोना वैक्सीन या कहें Covid Vaccine? Vaccine kya hai hindi me

आप सभी ने बचपन में वैक्सीन लिया होगा। वैक्सीन को हिंदी में टीका भी कहते हैं।

हम इस आर्टिकल में बताएँगे कि वैक्सीन कैसे काम करता है? वैक्सीन के फ़ायदे क्या हैं? कोविड वैक्सीन कैसे काम करता है? पढ़ते रहिये …..

वैक्सीन क्या होता है? Vaccine kya hai hindi me

वैक्सीन एक जैविक मिश्रण है। जिसे जिसे मुँह या इंजेक्शन द्वारा शरीर में दिया जाता है।

टीका या वैक्सीन आपके शरीर को किसी ख़ास प्रकार के वायरस, बैक्टीरिया, संक्रमण या बीमारी से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि करता है।

वैक्सीन कैसे बनता है? Vaccine kaise banta hai

एक वैक्सीन में किसी मरे हुए अथवा कमज़ोर या निष्क्रिय वायरस, बैक्टीरिया या सूक्ष्म कीटाणु के अंश होते हैं। तत्पश्चात वैक्सीन की शुद्धता, निर्दोषिता एवं प्रतिरक्षण क्षमता का परिक्षण वैज्ञानिकों द्वारा किया जाता है।

इसके निर्माण में औषधि निर्माण अधिनियम के दिशा- निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाता है। तब जा कर वैक्सीन तैयार होता है।

Vaccine kya hota hai

वैक्सीन कैसे काम करता है?

वैक्सीनेशन ( Vaccination ) के बाद हमारे इम्यून सिस्टम में वैक्सीन, कुछ इस प्रकार से काम करता है:

  1. वैक्सीन के द्वारा दिए गए निष्क्रिय वायरस या बैक्टीरिया जिसे एंटीजन कहते हैं उसकी पहचान करता है
  2. शरीर इन सूक्ष्म जीवों से लड़ने के लिए एंटीबॉडीज़ का निर्माण करता है
  3. यदि भविष्य में ये एंटीबॉडीज़, किसी रोगाणु या वायरस के संपर्क में आता है। तो तुरंत ही उसे नष्ट कर देता है
  4. इस प्रकार संक्रमित व्यक्ति सुरक्षित रहता है
Vaccine kaise kaam karta hai

कोविड वैक्सीन कैसे काम करता है? how COVID- 19 vaccine works in hindi

इसके लिए हमें जानना होगा कि कोरोना वैक्सीन में क्या होता है? इसे बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने, पूरी तरह से निष्क्रिय किया हुआ कोरोना वायरस का प्रयोग किया। ये उन्होंने संक्रमित व्यक्ति के शरीर से लिया था।

इस वैक्सीन को लेने से, एंटीडोज़ शरीर में पहुंचा दिया जाता है। ये शरीर में एंटीबॉडीज़ तैयार करती है।

वैक्सीन का लाभ क्या है? Vaccine ke labh

यह वैक्सीन किसी व्यक्ति के शरीर में Oral Drop या इंजेक्शन के द्वारा पहुँचाया जाता है। फिर ये अपना काम शुरू कर देता है। शरीर में पहुँचने के बाद यह शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली को एंटीबॉडीज़ बनाने के लिए प्रेरित करता है।

जब कभी भी कोई व्यक्ति किसी वायरस के संपर्क में आता है तब यह एंटीबॉडीज़ का निर्माण करता है। और शरीर में उत्पन्न होने वाले घातक सूक्ष्म जीवों को नष्ट कर देता है।

इस प्रकार से आपका शरीर उस सूक्ष्म जीव के घातक हमला यानि बीमारी से लड़ने में सक्षम हो जाता है। और संक्रमित होने के बावज़ूद हमारा शरीर क्रिटिकल स्थिति में नहीं पहुँचता है।

यह भी पढ़ें: क्यों करते हैं पी. पी. ई. किट ( PPE kit ) का प्रयोग?

फ्लोरेंस नाइटिंगेल कौन थीं? क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस उनके जन्मदिन पर

उपसंहार

उम्मीद है वैक्सीन के बारे में, vaccine kya hai, ख़ासकर कोरोना वैक्सीन के बारे में आपको ये जानकारियाँ रोचक लगी होंगी। तो आप भी आत्मविश्वास के साथ कोविड वैक्सीन ज़रूर लगवावें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *