चक्रवाती तूफ़ान का नाम कैसे रखा जाता है ? toofan ka naam kaise rakhte hain hindi

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार,बंगाल की खाड़ी में उठने वाला तूफ़ान 16 किमी प्रति घंटा की तेज़ी से बढ़ रहा है। इसका नाम ‘असानी’ रखा गया है। पर toofan ka naam kaise rakhte hain hindi में जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आप पूरा पढ़ें।

मई 2021, टाउ टे ने हमारे देश के कई तटीय राज्य में तबाही मचा दी। विषेशकर केरल, महाराष्ट्र और गोवा में।

इसको जानने के लिए हम कुछ पीछे चलते हैं और जानते हैं तूफानों का नामकरण का एक छोटा सा इतिहास।

तूफानों के नामकरण का एक संक्षिप्त इतिहास

  • पहले यह काम Regional Specialised Meteorolgical Centre ( RSMC ) और Tropical Cyclone Warning Centre ( TCWC ) किया करती थी। पूरे विश्व में ऐसे 6 रीजनल सेंटर हैं। और TCWC के 5 सेंटर हैं।
  • इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ( IMD ) भारत में ऐसा ही एक रीजनल सेंटर है।
  • 2000 – में तूफानों के नामकरण का काम अपने अपने क्षेत्रों को दे दिया गया।
  • भारत में IMD ( Indian Meteorological Department ) ने 8 देशों को मिलाकर एक पैनल गठित किया गया था। बाद में इसमें और पॉँच देशों को शामिल किया गया।

इसमें ये देश शामिल थे

  • भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, ओमान और मालदीव।
  • 2018 – इन पाँच देशों को भी शामिल किया गया।
  • ईरान, क़तर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यमन।
  • इस तरह से कुल 13 देशों को मिलाकर, तूफानों के नामकरण वाले पैनल का गठन किया गया।

तूफ़ान का नाम कैसे रखते हैं ? How cyclones are given name hindi

  1. सभी तेरह देश, 13- 13 नामों का चयन कर प्रस्तावित करते हैं।
  2. इसकी एक सूची बनाई गई है।
  3. इस तरह से भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने, 169 नाम की एक सूची इन तूफानों के लिए रिलीज़ किया है।

इन नामों के चयन में सभी देशों को इन निर्देशों का पालन करना होता है

  1. नाम किसी – १) राजनीति, राजनैतिक व्यक्तित्व से प्रेरित न हों, २) धार्मिक विश्वास और सांस्कृतिक जीवन को ठेस न पहुँचाता हो
  2. नाम से क्रूरता का एहसास न हो।
  3. ये नाम छोटा हो, और उच्चारण करने में सरल हो।
  4. यह नाम अंग्रेज़ी के 8 letters से अधिक का न हों।
  5. प्रस्तावित नाम का उच्चारण के साथ साथ voice over भी दिया जाये।
  6. एक नाम का प्रयोग दुबारा न किया जाये।
categories of cyclones
तूफ़ानो के कुछ केटेगरी

क्यों रखा जाता है तूफ़ानों के नाम ? Why cyclones are given names

  • यदि इन तूफानों का तकनिकी नाम रख दिया जाये तो आम नागरिक इसे समझ नहीं पाएंगे।
  • अतः ऐसा नाम रखा जाये जो सरल हो और याद रखने में भी आसानी हो।
  • इससे मौसम वैज्ञानिकों, मिडिया कर्मियों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को भी अपने कार्य निष्पादन में सहूलियत हो।
  • ताकि लोगों को इस आपदा के बारे में जागरूक और सावधान किया जा सके।

तूफ़ानों के नाम की सूची

विभिन्न देशों में चक्रवात के नाम के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं।

क्रमांक देश जिसने नामकरण किया समुद्री तूफानों के नाम
1.भारत Gati, Tez, Aag, vyom, Ghurni, Prabaho, Jhar
2.बांग्लादेशNisarga, Biparjoy, Arnab, Upakul
3.मालदीवBurevi, Midhili, Kaani, Odi
4.ओमान Yaas, Remal, Sail, Naseem
5.श्रीलंका Asani, Shakti, Gigum, Gagana
6.क़तरShaheen, Dana, Lulu, Mouj
7.सऊदी अरबJawad, Fengal, Ghazeer, Asif
8.थाईलैंड Sitrang, Montha, Thianyot, Bulan
9.यमनMocha, Ditwah, Diksam, Sira
10.संयुक्त अरब अमीरात Mondous, Senyar, Afoor, Nahham
11.ईरान Nivar, Hamoon, Akvan, Sepad
12.म्यांमार Tauktae, Michaung, Ngamann, Kyarthit
13.पाकिस्तानGulab, Asna, Sahab, Afshan
प्रमुख चक्रवातों के नाम

तूफ़ान ‘असानी’ (Asani) का नाम किस देश ने रखा है?

भारत के मौसम विभाग ने बताया है। क़ि तूफ़ान का नाम “असानी’ श्रीलंका के द्वारा रखा गया है। यह सिंहली भाषा का एक शब्द है। जिसका अर्थ होता है- ‘क्रोध’ .

तूफ़ान टाऊ टे (Tauktae) का अर्थ क्या है और किस देश ने रखा है

टाउ टे तूफ़ान जिसने अभी हाल ही में केरल, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात जैसे तटीय राज्यों में तबाही मचाई। इसका नाम म्यांमार ने रखा है। अंग्रेजी में Tauktae जिसमे K का उच्चारण शांत है। टाउ टे का अर्थ है एक छिपकली। जो विश्व के कई गर्म देशों में पाया जाता है।

आशा है, इस लेख से आपको तूफ़ानों के नामकरण की प्रक्रिया के बारे में कुछ जानकारियां अवश्य मिली हैं।

अपना विचार comment box में दें।

FAQ

  1. समुद्री तूफानों के नाम कितने देश मिल कर करते हैं?

Regional Specialised Meteorolgical Centre ( RSMC ) जो भारत में IMD है। इसमें 13 देश शामिल हैं।

2. चक्रवाती तूफ़ान ‘आसनी ‘ का नाम किस देश ने रखा है?

श्रीलंका

3. ‘असानी ‘ का क्या अर्थ है और यह किस भाषा का शब्द है?

सिंहली भाषा, अर्थ है- क्रोध

4. अगला तूफ़ान का नाम क्या होगा?

सीतरंग जो थाईलैंड ने रखा है

यह भी पढ़ें – PPE Kit क्या है ? कोरोना के समय इसका प्रयोग क्यों किया गया ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *