आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं | How to increase self confidence in Hindi

Self confidence यानि आत्मविश्वास एक ऐसा गुण जो सफ़लता का आधार है। आत्म यानि स्वयं और विश्वास या भरोसा। आप कह सकते हैं- अपने आप पर भरोसा करने की क्षमता ही आत्मविश्वास है।

चाहे आप किसी परीक्षा में बैठ रहे हों। या किसी इंटरव्यू फेस करने जा रहे हों। किसी ग्रुप को सम्बोधित करना हो। या फ़िर किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए काम कर रहे हों।

तो चलिए ! आगे जानते हैं , आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स। और अपने आत्मविश्वास को कैसे बढ़ाएं ?

1. अपने आपको पहचानें

  • जी हाँ ! सही सुना आपने। अपने आप को पहचानें।
  • तलाश कीजिये अपनी खूबियों को।
  • तलाशिये अपनी कमियों को।
  • और जुट जाइये अपने कमियों को सुधारने में। और अपनी खूबियों को और निखारिये।
  • सीखना कभी न छोड़ें।

2. Confident person की तरह सोचें

  • ये मुझसे न होगा ! ऐसा सोचें नहीं। पर यह सोचिये कि मैं इसे कर सकता हूँ। पर कैसे ?
  • और इसी की तलाश आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। एक आत्मविश्वासी आदमी ऐसा ही सोचता है।
लक्ष्य को छोटे-छोटे उद्देश्यों में बाँटें

3. लक्ष्य को छोटे-छोटे उद्देश्यों में बांटें

  • शुरुआत में आप छोटे और मध्यम श्रेणी के लक्ष्य निर्धारित करें।
  • अपनी आत्मविश्वास के कमी को भी समझें।
  • आप एक साधारण कार्य योजना बना सकते हैं, जैसे क्लास में प्रश्न पूछना और जवाब भी देना। या इंटरव्यू के लिए अप्लाई करके, बार-बार इंटरव्यू फेस करना आदि।

4. Dressing sense improve कीजिए

  • हाँ ! ड्रेसिंग पर ध्यान अवश्य दें। स्वच्छता और गुड लुकिंग, निःसंदेह आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है। ज़रूरी नहीं कि कपडे महंगें हों। पर साफ़- सुथरे और आइरन किये हों।

5. आँखों से ऑंखें मिला कर बात करें

  • कई लोग बातें करते वक़्त सामने न देखकर, इधर उधर देखते हैं। या फिर नीचे देखते हैं।
  • यह आत्मविश्वास की कमी को दर्शाता है।
  • इसलिए सामने वाले से Eye contact सदा बनायें रखें।

6. गलतियाँ करने से डरिये मत

  • हाँ भाई ! कुछ लोग किसी काम को इस डर से टाल देते हैं की कहीं उनसे कोई गलती न हो जाये। याद रखें। गलतियां उन्हीं से होता है जो काम करते हैं।
  • पर गलतियों से सीखें। उन्हें दोहराएं नहीं।

7. जिस काम से लगे डर, उसे बार-बार करें

  • इससे आप उस काम को करने का अभ्यस्त हो जायेंगे।
  • कहते हैं न- Practice makes a man perfect. “अभ्यास आपको निखारता है।
  • अपने मन के डर को दूर करें।
  • और आप आत्मविश्वास से भर जायेंगें।

8. विशेष तैयारी करें

  • हाँ ! विशेष तैयारी तो ज़रूरी है। मान लीजिये आप कहीं भाषण प्रतियोगिता में भाग ले रहे हों। तो विशेष तैयारी तो करनी होगी न।
  • आवश्यक जानकारी प्राप्त करें। ज़रुरत पड़े तो, उस कार्य के विषय में किसी जानकार से सलाह लेने से न हिचकें।

9. पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर ध्यान दें

  • यह आत्मविश्वास बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • अच्छी पर्सनालिटी वाले व्यक्ति की ओर लोग आकर्षित होते हैं। और अच्छा पर्सनालिटी लोगों पर साकारात्मक प्रभाव छोड़ता है।
  • निःसंदेह इससे आप और अधिक आत्मविश्वासी बन जायेंगें।

आशा है इन आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स आप फॉलो करेंगें। और आपके आत्मविश्वास को निखारने में आपको लाभकारी साबित होंगें।

बहुत शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें – पर्सनालिटी डेवलपमेंट क्या है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *