ओके (OK) का फुल फॉर्म क्या है? OK full form in hindi

सौम्या और प्रज्ञा बहुत दिनों बाद मिले थे। काफ़ी देर बातें करने के बाद, प्रज्ञा ने कहा- ” OK ! सौम्या फ़िर मिलते हैं। ” और प्रज्ञा चल पड़ी।

क्या आपने ने कभी सोचा की OK का फुल फॉर्म क्या है?

मैं बता दूँ कि ओके शब्द, इंग्लिश में सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला एक कॉमन शब्द है। और इस आर्टिकल में हम OK के बारे में आपकी सारी जिज्ञासाओं के बारे में जानकारी देंगे। जैसे कि –

  1. OK का फुल फॉर्म हिंदी में क्या होता है? OK full form in hindi
  2. ओके का मतलब क्या होता है? OK meaning in hindi
  3. OK शब्द का प्रयोग पहली बार किस देश में हुआ? यानि ओके शब्द की उत्पति एवं इतिहास
  4. ओके का उपयोग विभिन्न सन्दर्भों में कैसे होता है?
  5. OK के अन्य फुल फॉर्म्स क्या हैं?

OK का फुल फॉर्म क्या है?

ओके का फुल फॉर्म होता है All Correct. है न आश्चर्य वाली बात। पर यह सच है। तब तो यह AC होना चाहिए था। पर यह इसी का एक रूप है। OK यानि कि Oll Korrect. आगे हम इसकी उत्पति और इतिहास में देखेंगे कि कैसे मज़ाक- मज़ाक में All Correct का रूप Oll Korrect में बदल गया?

ओके का मतलब क्या होता है? OK meaning in hindi

हमलोग अपने दिन- प्रतिदिन के बोलचाल में, न जाने कितने ही बार ओके शब्द का प्रयोग करते हैं। ओके शब्द का प्रयोग प्रायः हम अपनी सहमति, स्वीकृति या मंज़ूरी देने के लिए करते हैं। जब हम किसी के विचारों से सहमत होते हैं तो हम कहते हैं- “ठीक है” . इसी प्रकार अंग्रेजी में अपनी सहमती दिखाने के लिए OK शब्द का प्रयोग करते हैं। तो ओके का अर्थ हिंदी में हुआ- ” सही है। “

आगे हम देखेंगे, ओके का उपयोग विभिन्न सन्दर्भों में अलग- अलग अर्थों में भी किया जाता है।

ओके शब्द की उत्पति किस देश में हुई थी? इसका इतिहास क्या है?

जानकारों की मानें तो, ओके शब्द का प्रयोग सबसे पहले अमेरिका में हुआ था। लगभग 180 साल पहले, 19 वीं शताब्दी में OK शब्द का प्रयोग किया गया था। दरअसल इसकी उत्पत्ति एक शब्द के गलत उच्चारण से हुआ था।

एक दिलचस्प घटना है। बात 1839 ई. की है। 23 मार्च 1839 को Boston Morning Post में एक आर्टिकल छापा गया था। जिसमें All Correct के बदले Oll Korrect शब्द का प्रयोग किया गया था। और यह हुआ था Charles Gordon Green के ऑफिस में। तभी से ओके का प्रयोग एक व्यंग्यात्मक और मज़ाकीय लहज़े से होने लगा था।

OK

ओके का उपयोग विभिन्न सन्दर्भों में कैसे होता है?

अब तक हमने OK शब्द का अर्थ समझ लिया। उत्पत्ति भी जान लिए। अब हम देखेंगे उदाहरण सहित इसका विभिन्न सन्दर्भों प्रयोग।

कुशल- क्षेम जानने के लिए:

  1. सौम्या और प्रज्ञा मिले। सौम्या ने कहा- मैं ओके हूँ। तुम कैसी हो?
  2. प्रज्ञा ने कहा- मैं भी OK हूँ। ( यानि कि दोनों कुशल- मंगल हैं)

अपनी बात प्रभावपूर्ण रखने के लिए:

  1. संभल कर जाना। ओके
  2. भूलना मत। ओके
  3. ज़्यादा बोलने की ज़रुरत नहीं। ओके

बातें समाप्त करने के लिए:

  1. OK. Bye Bye
  2. ओके, सोमवार को मिलते हैं।
  3. ओके, रख दूंगा।

Commercial या व्यापारिक प्रयोग approval के लिए:

  1. जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों में sticker लगा होता है। OK tested यानि कि अच्छी तरह जाँच कर लिया गया है।
  2. OK passed मतलब कि सामान सभी जाँच में ख़रा उतरा।

OK के अन्य फुल फॉर्म्स क्या हैं?

  1. Okay
  2. Objection Killed का हिंदी में अर्थ होता है कि जिसे ओके कर दिया गया हो, उसका विरोध कोई नहीं कर सकता है। अर्थात वह बिलकुल सही है।
  3. All Correct
  4. All Clear
  5. objection Knocked
  6. OK- Olle Korrect

तो इस तरह से हम देखते हैं कि OK शब्द की उत्पत्ति अमेरिका में हुई। पर इसका प्रयोग पूरी दुनिया में हो रहा है। विकिपीडिया के अनुसार All Correct के बजाय इसका शार्ट फॉर्म OK ही प्रचलन में आ गया है। यह आर्टिकल पसंद आया है तो comment box में ज़रूर अपना विचार दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *