Mothers Day क्यों मनाते हैं? Mother’s Day Date 2023 रोचक जानकारियाँ

मातृत्व दिवस या Mother’s Day एक ऐसा दिवस है। जो विश्व के विभिन्न देशों में मनाया जाता है। विभिन्न देशों के लोग मदर्स डे को विभिन्न तरीकों से मनाते हैं। लेकिन सभी की भावना एक ही है- मातृत्व को सम्मान देना। अपनी मां के प्रति सम्मान प्रेम की भावना को दर्शाना है। Mother’s Day Date 2023 में कब पड़ रहा है? आखिर हम मदर्स डे क्यों मनाते हैं?

क्या है Mother’s Day ka itihaas ? इस दिन लोग अपनी माताओं को Happy Mother’s Day बोलकर भी विश करते हैं।

मदर्स डे क्यों मनाते हैं?

मां, जिसने हमें इस संसार में लाया। जिसने चलना सिखाया, हमें बड़ा किया। उनके प्रति स्वतः ही प्रेम, आदर, निष्ठा के भाव जागृत हो जाती है।

मदर्स डे मां के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट करने का एक बहुत ही सुंदर दिवस है।

पर इसकी शुरुआत कैसे हुई ?

इसके पीछे कई दिलचस्प प्राचीन कहानियाँ हैं। और कहानी है एक अविवाहित महिला की। जिनके संघर्ष से आज यह ‘मातृत्व दिवस’ मनाया जाता है। उस महिला का नाम क्या था? और उन्होंने विवाह क्यों नहीं किया था?

जानने के लिए आगे पढ़िए !

मदर्स डे का इतिहास Mother’s Day History in Hindi

Mothers Day का इतिहास बड़ा ही रोचक है।

मदर्स डे की शुरुआत का श्रेय, एक अमेरिकन महिला को जाता है। उनका नाम अन्ना जारविस (Anna Jarvis) था। उन्हीं के द्वारा ‘मातृत्व दिवस ‘ पहली बार 1908 में मनाया गया था।

वे अपनी मां को बहुत प्यार करती थी। उनका नाम अन्ना रीव्ज़ जारविस (Anne Reeves Jarvis) था। 1905 में उनकी माता का देहांत हो गया था।

Mother’s Day 2022: प्राचीन कहानियों के अनुसार

  • लेकिन कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसकी शुरुआत प्राचीन मिस्र और रोमन साम्राज्य में हो गया था। जहां मिस्र और रोमन की देवी माता, रिया और सिबेल के सम्मान में भव्य उत्सव का आयोजन किया जाता था।
  • ईसाइयों में मदर्स डे का प्रचलन था। इसे मदरिंग संडे (Mothering Sunday) कहा जाता था। इस दिन माताओं के लिए धूमधाम से उत्सव का आयोजन किया जाता था।

Mother’s Day 2022: आधुनिक समय में मदर्स डे की स्थापना कैसे हुई?

मदर्स डे की स्थापना के पीछे, अन्ना जारविस (Anna Jarvis) के संघर्ष की कहानी है।

वह एक ऐसी महिला थी, जिन्होंने अपनी मां की देखभाल के लिए कभी विवाह नहीं किया। और निसंतान रहीं। 1905 में उनकी माँ का देहांत हो गया। उनकी याद में, उन्होंने माताओं को अपने बच्चों के प्रति मातृत्व प्रेम और बलिदान के सम्मान में 1908 में पहली बार ‘मदर्स डे’ मनाया।

इसमें उनको आम लोगों का भरपूर सहयोग मिला। वे “मदर्स डे” को अमेरिकी सरकार द्वारा एक विशेष दिवस घोषित करने के लिए संघर्षरत रहीं।

अमेरिका के कई राज्य, शहर और चर्च ने अन्ना जारविस का साथ दिया। ‘Mother’s Day International Association’ के तहत संघर्ष किया। 1914 में उनका यह संघर्ष सफल हुआ। जब अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति’ वुडरो विल्सन’ ने हर साल मई के दूसरे रविवार को ‘मदर्स डे’ मनाने की घोषणा की।

इस साल मदर्स डे कब है? Mother’s Day Date 2022

मदर्स डे हर साल मई महीना का दूसरा रविवार को मनाया जाता है। इस साल 8 मई 2022 को यह दिवस मनाया जा रहा है।

साल (2021) 9 मई 2021(रविवार)
पिछला साल (2022) 8 मई 2022 (रविवार)
इस साल (2023)14 मई 2023 (रविवार)
Mother’s Day Date List

मदर्स डे का मतलब क्या है? Mothers Day meaning in hindi

Mothers Day का मतलब हिंदी में होता है- ‘मातृत्व दिवस।’ एक ऐसा दिन जो माताओं के लिए, उनके निःस्वार्थ प्रेम के लिए समर्पित है।

मदर्स डे इंडिया में कब मनाया जाता है? When Mothers Day in India celebrated

हमारे देश भारत में भी हर साल मई माह का second sunday को यह दिवस मनाया जाता है। इस साल Mothers Day 8 May 2022 को है।

विश्व के विभिन्न देशों में मदर्स डे कैसे मनाया जाता है?

विश्व के लगभग 46 देशों में यह दिवस मनाने का प्रचलन है। कई देशों में इसकी तारीखें भी अलग अलग है। कुछ उदाहरण देखते हैं।

थाईलैंड- यहां अगस्त माह में मदर्स डे का आयोजन किया जाता है। यह दिवस थाईलैंड के वर्तमान रानी Sirikit के जन्मदिन के अवसर पर यह दिवस मनाया जाता है।

इथियोपिया- यहां ग्रीष्म ऋतु के बाद, पूरा परिवार इकठ्ठा होकर, माताओं के सम्मान पर गीत गाते और दावत खाते हैं।

अरब- प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को यहाँ मदर्स डे मनाया जाता है। इसकी स्थापना एक पत्रकार मुस्तफा आमीन ने 1956 में की थी।

मदर्स डे कोट्स हिंदी में Mother’s Day Quotes in Hindi

Mothers Day Quotes Hindi
Mother’s Day Quotes in Hindi

वो माँ ही है, जो हमारे सुख में सुखी और दुःख में दुखी होती है।


जिस घर में माँ खुश रहती है, वहां खुशियों का खजाना कभी खाली नहीं होता।

माँ के लिए क्या लिखू दोस्तों,
माँ ने ख़ुद मुझे लिखा है।

mothers day quote hindi
मदर्स डे कोट्स हिंदी

मदर्स डे कोट्स इंग्लिश Mother’s Day Quotes in English

“Life began with waking up and loving my mother’s face.”

– George Eliot

“We are born of love; Love is our mother.”

– Rumi

“Life doesn’t come with a manual, it comes with a mother.”

– Unknown
मदर्स डे कोट्स in english
मदर्स डे कोट्स इन इंग्लिश

FAQ

  1. मदर्स डे कब है?

इस वर्ष 2022 में 8 मई को

2. हम मदर्स डे क्यों मनाते हैं?

माँओं के सम्मान में

3. मदर्स डे की स्थापना किसने की?

अन्ना जार्विस ने

क्या आप जानते हैं: जिस “हास्य दिवस” को पूरा विश्व मनाता है, उसकी शुरुआत मुंबई भारत में हुई थी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *