Maharashtra Day 2023: क्यों और कैसे मनाते हैं? Maharashtra Divas Itihaas

Maharashtra Day Kab manaya jata hai

महाराष्ट्र दिवस महाराष्ट्र में मनाए जाने वाले वार्षिकोत्सव में से एक है। इसे महाराष्ट्र डे (Maharashtra Day) या महाराष्ट्र फॉर्मेशन डे (Maharashtra Formation Day) के नाम से भी जाना जाता है। 1960 से पहले महाराष्ट्र मुंबई प्रांत का हिस्सा हुआ करता था।

तो !चलिए जानते हैं।
महाराष्ट्र राज्य का गठन कब हुआ? महाराष्ट्र दिवस का इतिहास क्या है? इस दिवस को कैसे मनाया जाता है?

महाराष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है?

पूरे महाराष्ट्र राज्य में, प्रत्येक वर्ष 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है।

महाराष्ट्र दिवस का इतिहास

बात 1960 के पहले की है। उस समय महाराष्ट्र, बॉम्बे प्रांत का हिस्सा हुआ करता था।

राज्य पुनर्गठन अधिनियम,1956 के के तहत हमारे देश में विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों के आधार पर अलग-अलग राज्यों का गठन किया गया था। उदाहरण के लिए देखा जाए तो, तेलुगू भाषी लोगों के लिए- आंध्र प्रदेश, तमिल भाषियों के लिए- तमिलनाडु और मलयालम भाषियों के लिए- केरल।


इसी प्रकार, बॉम्बे में विभिन्न भाषाएं बोलने वाले लोग रहा करते थे। इन भाषाओं में मराठी, गुजराती, कच्छी और कोंकणी प्रमुख थे।

तब ‘संयुक्त महाराष्ट्र समिति‘ ने एक आंदोलन की शुरुआत की। उन्होंने अपने लिए एक अलग राज्य की माँग की। यह समिति बॉम्बे को दो भागों में विभाजित करना चाहती थी।

  • पहला मराठी और कोंकणी बोलने वालों के लिए एक अलग राज्य।
  • तथा दूसरा गुजराती और कच्छी बोलने वालों के लिए एक अलग राज्य।


उसी समय गुजराती भाषियों ने एक अलग आंदोलन शुरू कर दिया। इस आंदोलन का नाम था ‘ महागुजरात आंदोलन।’ वे भी एक अलग राज्य की मांग करने लगे।

दोनों ही आंदोलनकारी गुट, बॉम्बे को अपने राज्य में शामिल करना चाहते थे। संयुक्त महाराष्ट्र समिति के लोग कहते- बॉम्बे में मराठी भाषियों की संख्या अधिक है। इसलिए बॉम्बे उनका हिस्सा होगा। गुजराती भाषी कहते थे। कि बॉम्बे के विकास में उनका योगदान अहम् है। और वे बॉम्बे को अपने राज्य में शामिल करना चाहते थे।


अब इन दोनों आंदोलनों के बीच कई छोटे-मोटे टकराव होने लगे। और बॉम्बे में अशांति का माहौल बनने लगा। इसे देखते हुए भारत सरकार ने 1960 में बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम पारित किया । और इसी अधिनियम के तहत 1 मई 1960 को महाराष्ट्र एक अलग राज्य के रूप में गठित हुआ। और बॉम्बे ( अभी का मुम्बई) को महाराष्ट्र का हिस्सा बनाया गया।

इसीलिए इस दिन को ‘Maharashtra Day’ या ‘Maharashtra State Formation Day’ भी कहते हैं।

महाराष्ट्र दिवस कैसे मनाया जाता है?

हर साल इस दिन को ख़ास बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार कई कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इस दिन शिक्षण संस्थानों जैसे स्कूल कॉलेज आदि बैंकों में तथा सरकारी कार्यालयों में राजकीय अवकाश होता है।


1 मई को महाराष्ट्र में कार्यक्रमों की शुरुआत एक परेड के द्वारा की जाती है। इस परेड का आयोजन शिवाजी पार्क, दादर में किया जाता है। इस परेड में महाराष्ट्र स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स, मुंबई पुलिस, BMC Force, ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड आदि के जवान हिस्सा लेते हैं। तत्पश्चात महाराष्ट्र के गवर्नर का अभिभाषण भी होता है।

सभी जिला मुख्यालयों में झंडोत्तोलन भी किया जाता है। इस अवसर पर राज्य के लिए किए गए विशिष्ट सेवा के लिए कर्मियों एवं अन्य लोगों को सम्मानित भी किया जाता है।

इस दिन ‘हुतात्मा चौक’ पर राज्य के निर्माण में विशिष्ट योगदान देने वालों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि भी देते हैं। इस दिन जुलूस भी निकाले जाते हैं। और कई प्रकार के पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। जिसमें ‘लावणी’ का आयोजन प्रमुख है।

महाराष्ट्र के बारे में जानने योग्य बातें

  • महाराष्ट्र क्षेत्रफल की दृष्टि से हमारे देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।
  • इस राज्य में कुल 36 जिले हैं।
  • महाराष्ट्र में कुल 228 विधानसभा सीटें हैं।
  • लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 48 सीटें महाराष्ट्र की है।
  • और राज्यसभा में महाराष्ट्र की 19 सीटें हैं।

FAQ

  1. महाराष्ट्र राज्य के निर्माण के लिए कौन सा अधिनियम लाया गया था?

उत्तर: बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम 1960

2. महाराष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 1 मई को प्रत्येक वर्ष

3. महाराष्ट्र दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: महाराष्ट्र राज्य के गठन के अवसर पर यह दिवस मनाया जाता है।

4. महाराष्ट्र अलग राज्य की मांग सर्वप्रथम किसने की?

उत्तर: संयुक्त महाराष्ट्र समिति ने

5. 1 मई को कौन सा डे (दिवस) मनाया जाता है?

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, महाराष्ट्र दिवस

इस तरह हम देखते हैं क़ि भारत की राजनीति में महाराष्ट्र एक अहम भूमिका निभाती है। उम्मीद है Maharashtra Day 2022 का यह आर्टिक्ल आपके लिए उपयोगी होगा। और महाराष्ट्र दिवस कब,क्यों और कैसे मनाया जाता है? यह आप जान पाए।

यह भी पढ़ें: मई माह के प्रमुख दिवस कौन से हैं?

2 मई विश्व हास्य दिवस– क्यों मनाते हैं? आप भी जानिए और इस दिन ठहाके ज़रूर लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *