क्या आपको एडवेंचर पसंद है? खंडोली डैम, खंडोली पार्क गिरिडीह बुला रहा है आपको ! Khandoli Park, khandoli Dam Giridih

Are you an adventure lover ! क्या आपको एडवेंचर पसंद है?

Table of Contents

तो आइये खंडोली डैम। चढ़ें खंडोली पहाड़। घूमिये खंडोली पार्क। आपको ज़रूर लुभाएगा झारखण्ड का ये सुन्दर पर्यटक स्थल।

हरे- भरे ऊँचे पहाड़। नाम है- खंडोली पहाड़। पहाड़ के तलहट्टी में बना है एक विशाल डैम। डैम के किनारे है एक पार्क। पार्क में हैं कई चीड़ के पेड़। और ये चीड़ के पेड़ इस जगह को कश्मीर के सदृश्य बना देता है।

देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक यहाँ घूमने आते हैं। विशेषकर झारखण्ड के पडोसी राज्यों पश्चिम बंगाल और बिहार से।

तो ! चलिए मैं दिखाता हूँ। खंडोली क्यों फेमस है? यहाँ आने का बेस्ट मौसम क्या है? यहाँ क्या देखें? यहाँ कौन- कौन से एडवेंचर स्पोर्ट्स उपलब्ध हैं? और अन्य सारी जानकारी जो आपके लिए ज़रूरी हैं।

coniferrous trees in Khandoli
खंडोली पहाड़ के पास चीड़ के पेड़

खंडोली पहाड़ गिरिडीह क्यों आकर्षित करता है एडवेंचर प्रेमियों को? Why Khandoli Hill Giridih attracts tourists?

दरअसल ! खंडोली पहाड़ एक ज्वालामुखी के आकार का ऊँचा पहाड़ है। इसमें कई ऊँचे- ऊँचे और बड़ी- बड़ी चट्टानें हैं। जो ट्रेक्किंग (Trekking ) के लिए उपयुक्त है। यहाँ एक वाच टावर भी है .

khandoli hill giridih
खंडोली पहाड़- ऊँची- ऊँची और बड़ी- बड़ी चट्टानें

खंडोली पर्यटन में क्या देखें? एडवेंचर के लिए क्या- क्या करें?

खंडोली झारखण्ड एक ऐसा पर्यटक स्थल है। जहाँ आप सुन्दर प्रकृति की गोद में समय बिता सकते हैं। यहाँ आप कई वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स (Water Adventure Sports ) और ऐरो एडवेंचर स्पोर्ट्स ( Aero Adventure Sports ) का मज़ा उठा सकते हैं। झारखण्ड पर्यटन विभाग ने इसे एक टूरिस्ट हब के रूप में विकसित किया है।

तो ! चलिए देखते हैं। यहाँ कौन- कौन से एडवेंचर स्पोर्ट्स उपलब्ध हैं? और साथ में देखेंगे इन Adventure Sports की तस्वीरें। और सच में ! आपका भी मन करेगा यहाँ आकर। इन एडवेंचर में भाग लेने का।

1. खंडोली डैम में वाटर एडवेंचर ! Water Adventure Khandoli Dam

  • Speed Boat Riding
  • Ringo Ride
  • Water Skiing
adventure water sports khandoli giridih
रिंगो राइड- दो व्यक्तियों के लिए
  • Banana Boat Riding
  • Water Surfing
  • Canoeing
banana boating khandoli dam giridih
बनाना बोट राइडिंग
boating khandoli
खंडोली डैम में बोट राइडिंग
  • kayaking
  • pedal boating
  • Swimming
boating khandoli dam
swimming at khandoli dam
स्विमिंग का मज़ा लेते Adventure Lovers

2. खंडोली में ऐरो एडवेंचर Aero Adventure in Khandoli

  • Para Sailing
  • Para Gliding
  • Hot Air Ballooning
para sailing at khandoli giridih
पारा सेलिंग खंडोली में

3. पर्वतारोहण Rock Climbing

खंडोली पहाड़ चट्टानों से भरा पड़ा है। अतः यहाँ प्रशिक्षित इंट्रक्टर्स द्वारा रॉक क्लाइम्बिंग का भी आयोजन किया जाता है।

rock climbing at khandoli hill

4. बर्ड वाचिंग (Bird Watching )

शीत ऋतू में विभिन्न देशों से अप्रवासी पक्षी यहाँ आते हैं। कई Bird Watchers यहाँ इन पक्षियों को देखने आते हैं। जैसे साइबेरियन बतख, साइबेरियन सारस आदि।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ये पक्षी ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका जैसे दूर देशों से यहाँ आते हैं।

5. एडवेंचर कैंप में शामिल हों

आपको बता दें कि ऊपर दर्शाये गए सभी एडवेंचर को एक साथ एन्जॉय करने के लिए कैंप का आयोजन किया जाता है। इस पोस्ट के आखिरी में मैं वो सारी जानकारी दूंगा कि आप कैसे इसमें भाग ले सकते हैं?

adventure camp khandoli
एडवेंचर कैंप खंडोली- कैंप साइट का एक दृश्य

इसके अलावे यहाँ एक पार्क भी है। तो चलिए जानते हैं इस पार्क के बारे में भी।

6. क्यों लुभाता है पर्यटकों को खंडोली पार्क गिरिडीह?

डैम के पींड़ में घुमते हुए। ठंडी- ठंडी हवा के झोंकों को महसूस करना। और साथ में एक पार्क। पार्क में ऊँचे- ऊँचे चीड़ के पेड़। विभिन्न प्रकार के फूल। और फूलों में मंडराती हुई तितलियाँ। क्यों न किसीका का मन प्रफुल्लित हो ?

तो ! ऐसा है खंडोली का पार्क।

इसके अलावे यहाँ आपको मिलेंगे। कई झलकियां जो झारखण्ड के ट्राइबल कल्चर को बखूबी दर्शाते हैं। मैंने तो कई फोटो क्लिक्स किया।

khandoli park
झारखण्ड ट्राइबल कल्चर – नृत्य की एक प्रतिमा

अरे भाई ! इतना ही नहीं। आज के आधुनिक परिवेश, आधुनिक कल्चर और नई पीढ़ी का भी ख्याल रखा गया है। और इनकी भी झलकियां देखने को मिलीं। आप भी अपने फोटो कलेक्शन में इनको ज़रूर शामिल करना चाहेंगे।

khandoli park
खंडोली पार्क गिरिडीह- बैले डांस

इसके अलावे बच्चों के लिए कई एम्यूजमेंट खेलने के मॉडल्स हैं। झूले हैं, टॉय ट्रेन है। मोर, खरगोश आदि भी हैं।

यानि कि भरपूर मज़ा, भरपूर मस्ती।

7. वॉच टावर से पूरे खंडोली को देखना। See Khandoli from Watch Tower

हाँ ! इस वॉच टावर में आप चढ़ना न भूलें। यहाँ से आप पूरे खंडोली का व्यू ले सकते हैं। और आप देखेंगे, खंडोली पहाड़ कितना छोटा लगता है? पूरा पार्क, डैम का पानी। टेढ़ी- मेढ़ी सड़कें, क्या जबरदस्त व्यू लगता है।

khandoli park
Khandoli from Watch Tower

यहाँ खंडोली डैम का वीडियो देखें

khandoli dam ka video dikhaye

खंडोली विज़िट करने का बेस्ट सीजन Best time to visit Khandoli

यूँ तो आप खंडोली साल में कभी भी विज़िट कर सकते है। यहाँ जुलाई से अगस्त तक बारिश का मौसम होता है। नवंबर से फ़रवरी तक शीत ऋतू होती है। मार्च से जून गर्मी पड़ता है।

सितम्बर से फ़रवरी का महीना यहाँ टूर के लिए बेस्ट माना जाता है। और बोटिंग पूरे साल भर उपलब्ध रहता है।

वाटर स्पोर्ट्स नवंबर से फ़रवरी तक उपलब्ध रहता है।

बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स शुल्क

यहाँ बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स के लिए आपको निम्न शुल्क देना होगा। ये दर तालिका वहां के मैनेजमेंट द्वारा पुनरीक्षित भी किया जा सकता है।

बोटिंग शुल्क

  1. पेडल बोट 4 व्यक्तियों की क्षमता वाली- 80 /-
  2. पेडल बोट 6 व्यक्तियों की क्षमता वाली- 120 /-
  3. स्पीड बोटिंग 4 व्यक्तियों की क्षमता वाली- 500 /-
  4. स्लो बोटिंग 4 व्यक्तियों की क्षमता वाली- 500 /-

वाटर स्पोर्ट्स शुल्क

  1. बनाना राइड 4 व्यक्तियों की क्षमता वाली- 2000 /-
  2. रिंगो राइड 2 व्यक्तियों की क्षमता वाली- 1000 /-
  3. वाटर सर्फिंग प्रति व्यक्ति – 600 /-
  4. क्याकिंग 2 व्यक्तियों की क्षमता वाली- 200 /-

कैसे पहुंचें खंडोली? How to reach Khandoli?

खंडोली झारखण्ड के गिरिडीह जिला में स्थित है। यहाँ का डैम बराकर नदी पर बना है। खंडोली का सबसे नज़दीकी शहर गिरिडीह है। और सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन गिरिडीह स्टेशन है। गिरिडीह स्टेशन से खंडोली की दूरी लगभग 10 KM है।

bus to khandoli
खंडोली भ्रमण कर लौटती हुई एक पर्यटक बस

नज़दीकी एयर पोर्ट है बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची। रांची से खंडोली वाया NH 320 दूरी है – 195 KM

कोलकाता से खंडोली कैसे पहुंचे?

ट्रेन द्वारा:

अगर आप कोलकाता से खंडोली आना चाहते हैं। तो आप सियालदह या हावड़ा से ट्रैन ले। गिरिडीह उतरें और वहां से ऑटो या टैक्सी बुक कर लें।

यदि आप मधुपुर जंक्शन उतरते हैं तो गिरिडीह के लिए लोकल ट्रेन पकड़ लें। या फिर मधुपुर से ही गाड़ी बुक कर लें। मधुपुर से खंडोली की दूरी 47 KM है।

सड़क मार्ग द्वारा:

  • अगर आप कोलकाता से अपनी गाड़ी में आते हैं तो,
  • वाया NH 19 कोलकाता से खंडोली की दूरी 324 KM है।
  • वाया NH 6 कोलकाता से खंडोली की दूरी 381 KM है।

कहाँ ठहरें?

गिरिडीह में कई अच्छे होटल और बजट होटल्स हैं। इसके अलावे आप मधुपुर में भी ठहर सकते हैं। यहाँ भी आपके बजट के अनुरूप कई होटल्स और लॉज उपलब्ध हैं।

यहाँ गिरिडीह में स्टे करने पर आप उसरी वाटर फॉल भी घूम सकते हैं। उसरी वाटर फॉल गिरिडीह से मात्र 13 KM की दूरी पर है। यह गिरिडीह – टुंडी रोड पर है।

एडवेंचर स्पोर्ट्स और एडवेंचर कैंपिंग के लिए किसे संपर्क करें?

sunil kumar khandoli dam
Sunil Kumar- Adventure Sports and Camping

सुनील कुमार एक प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर हैं। एडवेंचर कैंपिंग, एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर ऐरो स्पोर्ट्स में इनकी उपलब्धियां हैं। इन संस्थाओं में इन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

  • Himalayan Mountaineering Institute, Darjeeling
  • National Institute of Water Sports
  • National Adventure Foundation ( NAF chapter Jharkhand and Bihar)
  • Jawahar Institute of Mountaineering and Winter Sports, Nunwan Pahalgam, J&K
  • Jamshedpur Red Cross Society

Sunil Kumar Sir contact nos. mob. 9939557497, 9304677590

यह भी पढ़ें: टांगीनाथ धाम गुमला, झारखण्ड। जहाँ गड़ा है भगवान् परशुराम का रहस्य्मयी फरसा ! कैसे और कब जाएँ?

यूँ तो मैंने सारी जानकारी दिया है। फिर भी आप कुछ जानना चाहते हों तो Comment Box में ज़रूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *