जून महीने के प्रमुख दिवस Important days in June 2022 in hindi
जून – साल का छठवाँ महीना। महीने में 30 दिन। इस गर्मी के महीने जून में कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाये जाते हैं।
कैसे पड़ा जून महिने का नाम ?
पर क्या आप जानते हैं जून महिने का नाम जून क्यों रखा गया ? यह एक रोमन देवी ( Roman Godess ) के नाम पर रखा गया है। जिनका नाम है जूनो ( Juno) .
तो चलिए जानते हैं जून के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस |June ke pramukh diwas
1 जून – विश्व दुग्ध दिवस World Milk Day
दूध का प्रयोग पूरे विश्व में बड़े चाव से एक खाद्य पदार्थ के रूप में किया जाता है। दूध एक संतुलित आहार है। आर्थिक सक्षमता और विकास में दूध के योगदान के लिए World Milk Day मनाया जाता है।
विश्व माता – पिता दिवस Global Day of Parents
अपने बच्चों के प्रति निःस्वार्थ प्रेम और उनके विकास के लिए Global Day of Parents मनाया जाता है।
2 जून – International Sex Workers Day
जून 1975, फ्रांस में लगभग 100 सेक्स वर्कर्स एक साथ आये और अपने असम्मानीय कार्य के आवाज़ को बुलंद किया। उनके अधिकारों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए इस दिवस को मनाने का संकल्प लिया गया।
तेलंगाना स्थापना दिवस / Telangana Formation Day
5 जून 2014 को तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना। इसलिए इस राज्य की सर्कार और जनता स्थापना दिवस के रूप में मनाती है
3 जून – World Bicycle Day
साइकिल एक प्रदुषण रहित आवागमन का साधन है। और शरीर को भी फिट रखता है। अतः इसकी महत्ता की पहचान के लिए इस दिवस को मनाया जाने लगा।
4 जून – International Day of Innocent children victims of aggression
बच्चों के प्रति किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या प्रताड़ना के प्रति लोगों को जागरूक करना इस दिवस का उद्देश्य है।

5 जून – विश्व पर्यावरण दिवस, World Environment Day
आज औद्योगिक विकास के लिए, प्राकृतिक स्रोतों का अत्यधिक दोहन किया जा रहा है। और प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए 5 June World Environment Day के रूप में मनाया जाता है।
7 जून – विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
जनसामान्य के लिए खाद्य पदार्थ की आपूर्ति एवं उपलब्धता के प्रति विश्व में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से World Food Safety Day मनाया जाता है।

8 जून – विश्व महासागर दिवस, World Brain Tumour Day
World Ocean Day – समुद्र तथा समुद्री जल प्रदूषण के कारण, समुद्री जीव – जन्तुओं और मानव जाति पर होने वाले दुष्प्रभाव और उसके निवारण के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।
9 जून – अमर शहीद बिरसा मुंडा पुण्य दिवस
आदिवासी क्रांतिकारी वीर सपूत बिरसा मुण्डा जिन्होंने ” उलगुलान आंदोलन ” द्वारा अंग्रेज़ों के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व किया था। इन महान सपूत का पुण्य तिथि 9 जून को है।
12 जून – विश्व बालश्रम निषेध दिवस World Day against Child Labour

14 जून – World Blood Donor Day
रक्तदाताओं ने न जाने कितने जीवन की रक्षा की है। इन रक्तदाताओं की सामाजिक महत्त्व और पहचान के लिए प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। और इसका प्रचार – प्रसार के लिए विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें: विश्व रक्तदाता दिवस 2021 का थीम, स्लोगन और इतिहास
15 जून – World Wind Day
वायु ऊर्जा जो एक प्राकृतिक ऊर्जा का स्रोत है। यह पर्यावरण को प्रदूषित भी नहीं करता है। इसका व्यापक प्रयोग और प्रचार करना ही इस दिवस का मक़सद है।
18 जून – Autistic Pride Day और International Picnic Day
19 जून – World Sickle Cell Awareness Day
सिकल कोषिका हीमोग्लोबिन के स्तर को प्रभावित करता है। जिससे हमारे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इस दिवस को मनाकर लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाया जाता है।
20 जून – विश्व शरणार्थी दिवस
शरणार्थिओं द्वारा अपने जीवन में कई परेशानियां और कष्ट झेलनी पड़तीं है। इस दिवस के द्वारा इनके कल्याण में कैसे सहयोग किया जा सकता है। इससे लोगों को अवगत कराया जाता है।

21 जून – International Yoga Day, World Hydrography Day और World Music Day
- संगीत एक ऐसा माध्यम है जो हमारे जनजीवन के टेंशन में हमें सुकून लता है। हमें संतुलित रखता है। लोग एक साथ आते हैं और अपनी भाषा, संस्कृति का आदान प्रदान करते हैं।
- इसी दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भी आयोजन किया जाता है।
23 जून – अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस और United Nations Public service Day
26 जून – International Day against Drug abuse and Illicit Trafficking
ड्रग्स तस्करी एवं ड्रग्स मुक्त समाज के निर्माण के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।
29 जून – National Statistics Day
- भारतीय सांख्यिकी संस्थान के संस्थापक थे – प्रशांत चंद्र महालनोबिस।
- वे एक सांख्यिकीविद थे। उनके जन्म दिवस को ही राष्ट्रिय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- हमारे सामाजिक और आर्थिक जीवन में सांख्यिकी के महत्त्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इसे मनाया जाता है
दोस्तों ! इस आर्टिकल के द्वारा जून महीने के प्रमुख दिवस के बारे में काफी जानकारियां मिलीं। अपना विचार comment box में दें। धन्यवाद।
actually very informative
Niharika ji, thank you. I like your poetry. Achha likhti hain aap bhi.