गूगल का आविष्कार करने वाले लैरी पेज, Google founder in hindi.
मेरे दोस्त आर्यन ने पुछा – अरे ! वूहान शहर किस देश में है ? मैंने कहा – गूगल (Google) कर लो भाई। थोड़ी ही देर में उसने गूगल में सर्च किया। ” अरे ये तो चीन का एक शहर है। ” उसने कहा।
तो यह है गूगल (Google ) की लोकप्रियता। तो चलिए जानते हैं आखिर गूगल का अविष्कार किसने किया ? और कब ?
इस सफ़ल कार्य को किया था दो दोस्तों ने। लैरी पेज और सेर्गी ब्रिन। लैरी पेज का वास्तविक नाम था, लॉरेन्स एडवार्ड पेज ( Lawrence Edward Page ) . जो एक अमेरिकन कंप्यूटर वैज्ञानिक और इंटरनेट एंटरप्रेन्योर थे। तथा उनके मित्र सेरगे ब्रिन ( Sergey Brin ) ने सन 1998 ई. में गूगल का अविष्कार किया था.
लैरी पेज का जीवन परिचय, Biography of Larry Page founder of Google
लैरी पेज का जन्म 26 मार्च 1973 को मिशिगन, अमेरिका में हुआ था। उनके पिता का नाम था लैरी पेज। जो एक कंप्यूटर वैज्ञानिक थे। उनकी माता कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की टीचर थीं। माता और पिता दोनों ही कंप्यूटर एक्सपर्ट थे।
और यह तो स्वाभाविक है लैरी की भी कंप्यूटर में बेहद रूचि थी। है न !
उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट किया। फिर 1995 में वर्ल्ड वाइड वेब लिंक ( world wide web link ) विषय से पी. एचडी किया। यहीं उनकी मुलाक़ात सेर्गी ब्रिन से हुई।
और दोनों ने मिलकर एक सफल दौर की शुरुआत की।

1. हाँ ! आपको जानकार हैरानी होगी कि शुरुआती दौर में अपने इस मिशन के खर्चों के लिए लैरी ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से 10 लाख डॉलर की रकम जुटाई थी।
2. 1996 में बक रब Buck Rub नामक सर्च इंजन का आविष्कार किया।
3. 1998 इसका नाम गूगल (Google) रखा गया। यह नाम Googol से लिया गया है जिसका अर्थ होता है 10 के अंक का सौवीं घात।
4. 2001 में एरिक स्मिथ को इसका CEO नियुक्त किया। पेज इस कंपनी के प्रोडक्ट हेड तथा ब्रिन टेक्नोलॉजी हेड का कार्य संभाला।
5. 2004 में ऑरकुट Orkut जो एक सोशल नेटवर्किंग साइट था उसका आविष्कार किया। गूगल डेस्कटॉप का भी इसी समय निर्माण किया।
6. 2005 में गूगल मैप्स, ब्लॉगर मोबाइल, गूगल रीडर आदि रिलीज़ किया गया।
7. 2006 में दुनिया की सबसे बड़ी विडिओ सर्च इंजन यूट्यूब Youtube को गूगल ने ख़रीदा।
8. 2007 में चाइना मोबाइल और salesforce.com के साथ साझेदारी की। इसी वर्ष केन्या और रवांडा के बच्चों के लिए पढ़ने के एप्प तैयार किया।
9. गूगल का मुख्यालय माउंटेन व्यू , कैलिफ़ोर्निया में है।
10. आज लगभग विश्व का 70% सर्च गूगल के द्वारा किया जाता है।
इसे भी पढ़ें – Whatsapp किसने बनाया