CVV क्या है डेबिट कार्ड में ? हमेशा इसे गुप्त रखें ? Debit Card me CVV kya hai
जी हाँ ! CVV नंबर को कभी किसी के साथ शेयर ना करें। इसे गुप्त रखें। CVV kya kai debit card me
आपने ग़ौर किया होगा।
जब भी आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते हैं। तब डेबिट कार्ड पेमेंट करते वक्त CVV enter करने को कहा जाता है। इस CVV को डालने के बाद ही आपका पेमेंट succesful हो जाता है।
तो आखिर CVV क्या है डेबिट और क्रेडिट कार्ड में ?
सीवीवी को क्यों गुप्त रखना चाहिए? इसे हमें क्यों किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए?
CVV का फुल फॉर्म क्या होता है? यह CVV नंबर कार्ड में कहाँ होता है ?
इन सभी जानकारियों से आपको हम अवगत कराएंगे। कि यह तीन डिजिट वाला नंबर सीवीवी क्यों महत्वपूर्ण है?
सीवीवी का मतलब क्या होता है? CVV ka matlab kya hota hai
सबसे पहले हम जान लेते हैं सीवीवी का फुल फॉर्म क्या होता है?
सीवीवी का फुल फॉर्म होता है- कार्ड वेरिफिकेशन वैल्यू .
अंग्रेजी में लिखे तो- CVV- Card Verification Value
CVV नंबर कौन generate करता है ?
CVV नंबर, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड ज़ारी करने वाली संस्थान, जैसे बैंक या दूसरे वित्तीय संस्थान द्वारा generate किया जाता है। सीवीवी इन बिंदुओं पर आधारित होता है:
- डेबिट कार्ड का नंबर
- सर्विस कोड (Service Code)
- कार्ड का एक्सपायरी डेट (Expiry Date)
- ज़ारीकर्ता का यूनिक कोड (Issuer’s Unique Code)
सीवीवी नंबर की विशेषताएं क्या हैं ?
जब भी आप डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। तब आपको सीवीवी नंबर की आवश्यकता होती है।
सीवीवी भी एक सिक्योरिटी लेयर है। ठीक उसी तरह जिस प्रकार ओटीपी (OTP) यानि वन टाइम पासवर्ड (One Time Password) किसी भी एटीएम से पैसे निकालने के लिए ज़रूरी है।
और ट्रांजैक्शन को पूरा करने के लिए एक सिक्योरिटी लेयर की तरह काम करता है। और आपके द्वारा किए गए ट्रांजैक्शन को सुरक्षित करता है।
सीवीवी नंबर का उपयोग यह सुनिश्चित करता है। कि जिस डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया जा रहा है। उसका मालिक उपयोगकर्ता ही है। और इस कार्ड के नंबर का इस्तेमाल कोई और तो नहीं कर रहा है।
मतलब कि जब कार्ड धारक सीवीवी नंबर डालता है। तब उसका कार्ड वेरीफाई हो जाता है।
आप यदि गौर करेंगे। तो पाएंगे कि सीवीवी नंबर उस कार्ड नंबर का कोई हिस्सा नहीं है। सीवीवी नंबर कार्ड को क्रिप्टोग्राफिक चेक (Cryptographic Check) करने में सहायता करती है।
इस प्रकार सीवीवी नंबर कार्ड का एक जबरदस्त सिक्योरिटी फीचर है।

कार्ड में कहां होता है सीवीवी नंबर? CVV number kaha hota hai
किसी भी डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के सामने 16 अंको में कार्ड का नंबर अंकित होता है। उसमें एक्सपायरी डेट और कार्ड धारक का नाम भी छपा होता है।
यह तो हम सभी जानते हैं।
पर डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड में सीवीवी नंबर कहां होता है ? कई लोग यह भी पूछते हैं की एटीएम कार्ड में सीवीवी कहां होता है ?
इसके लिए आप अपने कार्ड को पलट कर देखें।
पीछे एक काली पट्टी दिखेगी। यह एक मैग्नेटिक पट्टी है। इसके नीचे हस्ताक्षर करने का स्थान होता है। उसी के बगल में 3 अंको का एक नंबर होता है। यही है सीवीवी नंबर।
इसे आप इस चित्र के माध्यम से आसानी से समझ जायेंगे।

सीवीवी नंबर चार अंको का भी हो सकता है।
जैसे अमेरिकन एक्सप्रेस (American Express) में यह सीवीवी चार अंको का होता है।
वही ये नंबर, वीजा (VISA), मास्टरकार्ड (Mastercard), रुपे कार्ड (Rupay) आदि में 3 अंकों का होता है।
कार्ड में CVV की आवश्यकता क्यों है ?
जिस प्रकार किसी संस्थान में, एक सिक्योरिटी गार्ड उसकी सुरक्षा करता है। ठीक उसी प्रकार से सीवीवी भी आपके कार्ड की ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन को सुरक्षित करता है।
यदि किसी को आपके कार्ड का नंबर मिल भी जाये। तो वह सीवीवी नंबर के बिना कोई ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन नहीं कर सकता है।
CVV को गुप्त क्यों रखना चाहिए?
कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति, आपके डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का गलत उपयोग न कर पाए। इसलिए आपको सीवीवी नंबर को गुप्त रखना चाहिए।
जिस वित्तीय संस्थान द्वारा, आपको डेबिट कार्ड जारी किया जाता है। वे भी बार- बार इसे गुप्त रखने की सलाह देते हैं। CVV हो या ओटीपी इसे किसी के साथ शेयर ना करने की सलाह देते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का तो कहना है। कि डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड लेने के बाद, सीवीवी नंबर को याद कर ले। और सीवीवी नंबर को मिटा दे। ताकि आप किसी भी प्रकार के ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने से बच जाएँ।
CVC और CSV code क्या है? क्या CVV, CVC और CSV समान हैं ?
ऑनलाइन शॉपिंग में पेमेंट करते वक़्त या ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन करते वक़्त। आपको CVC, CSV, CSC, CIN या CVV2 माँगा जाता है। कंफ्यूज न हों। ये सभी CVV नंबर के अलग- अलग नाम ही हैं।
- CVC- Card Verification Code
- CSV- Card Security Value
- CSC- Card Security Code
- CIN- Card Identification Number
- CVV2- Card Verification Value2
- CVV- Card Verification Value
कई लोग अपने डेबिट कार्ड के CVV नंबर और PIN नंबर को ले कर भी कंफ्यूज हो जाते है।
क्या CVV नंबर और PIN नंबर एक ही हैं ?
जी नहीं !
बिल्कुल भी कंफ्यूज ना हों।
PIN- Personal Identification Number है। जिसका उपयोग आप एटीएम से पैसे निकालने के लिए करते हैं। PIN नंबर का उपयोग आपने स्वाइप मशीन (Swipe Machine) में भी किया होगा।
जबकि CVV नंबर का उपयोग ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन के लिए किया जाता है।
आशा करता हूं CVV क्या होता है ? यह नंबर डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड में कहां होता है? और इसका उपयोग कैसे होता है? के बारे में आपने जाना। अतः आप भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के प्रति सजग हो जाएँ।
इस जानकारी को अपने मित्रों और शुभचिंतकों से शेयर करें। ताकि वे भी अपने कार्ड का सुरक्षित उपयोग करें।
So nic post
धन्यवाद मुश्तक़ीम जी।