आज के विकास के अंधाधुन्द दौड़ में, हम भूल गए कि हमारी धरती कितनी हरी-भरी थी। आज हम कंक्रीट के जंगलों में रह रहे हैं। औद्योगिक विकास और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक उत्खनन हो रहा है। और हाँ ! हमारी धरती, हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।
तो ! लोग जागरूक कैसे हों ? इसी उद्देश्य से हर साल 5 जून को ” विश्व पर्यावरण दिवस ” मनाया जाता है। Every year June 5 is celebrated as World Environment Day.
प्रथम विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया गया ?

- स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 1972 में पर्यावरण सम्मलेन आयोजित किया गया था।
- इस पर्यावरण सम्मलेन में 119 देशों ने भाग लिया था।
- यहीं पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।
विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास
1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव पर्यावरण विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन किया गया। इस सभा द्वारा ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। और दो साल बाद ही 5 जून 1974 से World Environment Day मनाना शुरू किया गया। इसमें 143 से भी अधिक देश भाग लेते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस 2020 का थीम World Environment Day 2020 theme
- हर वर्ष पर्यावरण दिवस के आयोजन के लिए अलग अलग थीम रखे जाते हैं।
- 5 जून 2020 का थीम है – ” Celebrate Biodiversity ” यानि ” जश्न जैव विविधता “
- कोविड – 19 जैसे महामारी के साथ हमारे विश्व भर की जैव विविधता के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
- 5 जून 2019 का थीम था – ” Air Pollution ” यानि ” वायु प्रदूषण “

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2020 के मेज़बान देश
- World Environment Day 5 June 2020 का आयोजन कोलंबिया में जर्मनी के साझेदारी से किया जायेगा।
- कोलम्बिया में पृथ्वी का 10 % जैव विविधता पाया जाता है।
- कोलम्बिया में ही अमेज़न वर्षावन ( Amazon Rainforest ) हैं।
- जो पक्षियों के विभिन्न जातियों के लिए विश्व में पहला स्थान माना जाता है।

निष्कर्ष :
इस आयोजन में कई सरकारी, गैर सरकारी, सामाजिक एवं व्यावसायिक लोग तथा संस्थाएं शामिल होते हैं। और विश्व में हो रहे प्रदूषण, समुद्री प्रदुषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसे गंभीर समस्याओं पर विचार विमर्श करते हैं।
यह भी पढ़ें : जून महीने के प्रमुख दिवस Important Days of June
उम्मीद है इस विश्व पर्यावरण दिवस आर्टिकल से आपको काफी जानकारियां मिली होंगी। कृपया कमेंट कर हमें बताएं।
Nice.🙂👌👌
Please follow my son’s blog
Thank you Anupama ji. Sure I will follow.